13जेएनडी25-लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुम्हार समाज के लोगों को प्रमाण पत्र
- फोटो : संवाद
जींद। जिलास्तरीय कार्यक्रम में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को कुम्हारान भूमि के प्रमाण पत्र वितरण किए। डीसी ने कहा कि कुम्हार समाज अपनी कला और परिश्रम के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। डीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने बताया कि सर्वेक्षण के उपरांत योग्य लाभार्थियों की सूची के अनुसार जिले के कुल 78 गांवों से 1939 लाभार्थी चयनित किए गए हैं। जिलास्तरीय इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 11 गांवों से चयनित 56 लाभार्थी उपस्थित थे। संवाद