फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेलरखा पुल के पास युवक पर फायरिंग, पेट में गोली लगने से गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। बेलरखा पुल के पास शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ने गांव बेलरखा निवासी अजय पर फायरिंग कर दी। गोली अजय के पेट में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अजय रात के समय गांव से बेलरखा पुल के पास आए हुए थे। इसी दौरान एक गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक ने अजय पर गोली चला दी। गोली लगते ही अजय घायल होकर मौके पर गिर गए। फायरिंग के कारणों और आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस घायल के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


वर्जन
बेलरखा पुल के पास युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अजय को सिविल अस्पताल नरवाना पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया। फायरिंग किस कारण और किसने की, इसकी जांच की जा रही है। -कुलदीप सिंह, प्रभारी, सदर थाना नरवाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें