फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी मंडी में मिला नेपाली मूल का युवक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
गली को सील करते शहर थाना प्रभारी देवीलाल। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी के पीछे रहने वाले नेपाली मूल का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक को कई दिन से खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। युवक अनाज मंडी के एक आढ़ती के पास कुक का काम करता है। आढ़ती के मकान में ही अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ रहता है। उसके परिवार में वह, उसकी पत्नी (28), पुत्र (4), पुत्र (1) व पुत्री (5) शामिल हैं। कुक आढ़ती के पूरे परिवार के लिए खाना बनाता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि युवक के संपर्क में कौन-कौन लोग आए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 189 पहुंच गया है। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव युवक के घर पहुंची और इस क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। पॉजिटिव युवक व उसके परिवार को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं शहर थाना प्रभारी देवीलाल मौके पर पहुंचे और गली को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें