घासो गांव में पीड़ित को लेने पहुँची एम्बुलेंस
- फोटो : AMAR UJALA
जिले में रविवार को 8 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को एक और युवक में कारोना की पुष्टि हुई है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। हालांकि पहले 2 पॉजिटिव मिले मरीज ठीक होकर घर पहुँच चुके हैं।
बुधवार को आई रिपोर्ट में घसों कलां के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह युवक दिल्ली में कोचिंग कर रहा था। 15 दिन पहले वह दिल्ली से अपने घर लौटा था। फिलहाल युवक ने बुखार होने पर गांव के ही एक चिकित्सक से दवा ली थी, जिसके बाद वह ठीक हो गया था। ठीक होने के बाद युवक ने स्वेच्छा से कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दिया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने गांव को सील करने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा उसके परिजनों व उससे मिलने वालों की भी जांच की तैयारी की जा रही है।