सफीदों। सफीदों थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की किशोरी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोप में सदर थाना सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि वह 25 सितंबर को एक युवक शराब पीकर आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी जैलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद