नरवाना। नरवाना के ढाकल रोड स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात तथा साढ़े पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। शहर थाना नरवाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
ढाकल रोड निवासी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 सितंबर को शाम के समय पत्नी के साथ सैर पर गया था। जब वह साढ़े सात बजे लौटकर आया तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर से दस तोले सोने के जेवरात, चांदी के गहने तथा साढ़े पांच लाख रुपये गायब थे। वारदात की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने शमशेर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।