जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े चार वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि 28 दिसंबर शाम को उनके घर के पास ही डीजे बज रहा था। इस दौरान उसका बेटा वहां चला गया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक रोहित उसके बेटे को अपने साथ ले गया और कुकर्म किया। जब बच्चा काफी समय तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाशी की। इस दौरान बच्चा रोहित के घर रोता हुआ मिला। परिजनों ने जब उससे पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने युवक को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।