फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्लाखेड़ी में युवक की हत्या, खेल स्टेडियम में मिला शव

विज्ञापन
खेल स्टेडियम में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती एसएफएल की टीम और मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गांव सिल्लाखेड़ी के खेल स्टेडियम में सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। मरने वाले की पहचान सिल्लाखेड़ी निवासी 24 वर्षीय अंकित उर्फ कीता के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छत्रपाल और सब इंस्पेक्टर हरि किशन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। मुआयना करने के बाद पता चला कि अंकित के सिर पर किसी चीज से वार किया गया है। उसके मुंह से खून भी निकला है। घटनास्थल को देखने से लग रहा है कि हत्या करने के बाद शव को स्टेडियम में फेंका गया है। वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया है। साक्ष्य जुटने के लिए पुलिस ने मौके पर एफएसएल को बुलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें