फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को थी शादी, परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर युवक के साथ भागी लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने रात में अपने परिजनों को खाने में नशीली वस्तु खिला दी, जिसकी वजह से परिजन बेहोश हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से सभी को छुट्टी मिल गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की पांच जुलाई को शादी होनी थी। बुधवार रात को उसकी बेटी ने उनको खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। सुबह उनकी नींद नहीं खुली। पड़ोस के लोगों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनकी नींद खुली। इसके बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई। महिला ने कहा कि उनकी बेटी ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाया था, जिसके बाद वह फरार हो गई। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवती के खिलाफ नशीला पदार्थ देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में युवक के साथ दिखाई दी युवती
एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जब फुटेज निकलवाई तो उसमें लड़की एक युवक के साथ जाती दिखाई दे रही है। महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने वार्ड के एक पार्षद के खिलाफ पैसे मांगने के मामले में पुलिस को शिकायत दी हुई है। वार्ड का पार्षद ही उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। वार्ड पार्षद के दबाव में ही लड़की ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें