फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रुपया चौक पर कार की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के रुपया चौक पर शनिवार की रात कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली निवासी सूरजपाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह रेहड़ी लगाता है। उसके जीजा राकेश निवासी केहरनंगला, अलीगढ़, यूपी भी शहर में ही रेहड़ी लगाते हैं। 17 दिसंबर को वह जीजा राकेश के साथ रामलीला ग्राउंड के पास रेहड़ी का सामान लाने के लिए गए थे। रात करीब दस बजे सामान लेकर वापस रुपया चौक की तरफ पैदल आ रहे थे तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने राकेश को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार भाग गया। उसने घायल राकेश को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एचसी सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें