जींद। गांव दरोली खेड़ा में मंगलवार को हुए झगड़े में घायल हुए एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने रंजिश के चलते व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने की शिकायत उचाना थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव दरोली खेड़ा निवासी हितेश ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका 35 वर्षीय भाई नरेश मंगलवार को खेत में पानी देने गया हुआ था। उसी दौरान पड़ोसी वीरेंद्र के परिवार ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे भाई नरेश का काफी चोटें आई। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार को नरेश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने हितेश की शिकायत पर वीरेंद्र, विशाल, दीपक, मौजित तथा गौरव के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।