जींद। गांव श्रीरागखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि को व्हाट्सएप पर कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इस नंबर से कॉल आई है वो विदेशी है। सरपंच प्रतिनिधि द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। सदर थाना पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चौथ मांगने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
श्रीरागखेड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी गांव की सरपंच है। 30 जून को उसने बीडीपीओ की देखरेख में गांव के तालाब की मछली को लेकर बोली करवाई थी। इसके बाद से उसके व्हाट्सएप पर बार-बार वॉयस कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बाकायदा कॉल करने वाला उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। सदर थाना पुलिस ने सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।