फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल

Sun, 15 Dec 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड पार करते समय युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर जाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिवाहा हाल आबाद न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी भगवान दास ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर को वह और उनका 20 वर्षीय बेटा सुखदर्शन सामान लेने के लिए गोहाना रोड बाईपास पर गए थे। वह सड़क के साइड में खड़ा हो गया। उनका बेटा सुखदर्शन सड़क पार करने के लिए वाहनों के जाने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान रोहतक रोड की तरफ से एक ट्रैक्टर आया और उनके बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनका बेटा घायल हो गया। ट्रैक्टर को सतीश नामक युवक चला रहा था, जो मौके से भाग गया। वह बेटे को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसआई सतीश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को नामजद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें