नरवाना। हरिद्वार के ऋषिकेश में अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गया युवक राम झूलाघाट के पास गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस युवक की तलाश कर रही है। युवक की पहचान गांव कलौदा कलां निवासी नरेश के रूप में हुई है।
कलौदा कलां गांव के सरपंच कुलदीप ने बताया कि नरेश वीरवार को अपने दोस्तों छोटा, संजय व अजय के साथ हरिद्वार घूमने के लिए गया हुआ था। नरेश ऋषिकेश के पास नहाते समय गंगा में डूब गया। अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है। नरेश शादीशुदा है और उसके दो लड़के हैं। वह खेतीबड़ी करता है। नरेश का छोटा भाई सेना में है।
29जेएनडी33 : नरेश का फाइल फोटो।