फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगे 8.17 लाख रुपये

Sun, 30 Jun 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शाहपुर गांव निवासी युवक को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर और टास्क देकर आठ लाख 17 हजार रुपये ठगने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव शाहपुर निवासी कृष्ण ने बताया कि वह फेसबुक पर ट्रेडिंग एप को देख रहा था इस पर घर पर कार्य करने के बारे में कहा गया था। उसके लिंक पर क्लिक करते ही वह व्हाट्सएप पर डायवर्ट हो गया और उसे टेलीग्राम का लिंक मिला, जिसमें क्लिक करने के साथ बैंक अकाउंट डिटेल मांगा गया। इस पर उसने 1300 रुपये भेज दिए। इसके बाद उसे टास्क व रिवॉर्ड का झांसा दिया गया। इसके साथ उसके वायलेट में प्रोफिट भी दिखाई देने लगा। इस पर उसने और राशि को लगा दिया। इसके चलते उसने कुल आठ लाख 17 हजार रुपये आरोपियों के खाते में भेज दिए। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हो रही है। साइबर थाना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें