दोस्त के घर में मिला युवक का शव
इसके बाद परिजन साहिल के मकान में बने कमरे में पहुंचे, जहां विनोद बेड पर बेसुध हालत में पड़ा मिला। जब परिजनों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विनोद को साजिश के तहत साहिल उर्फ इल्लू और उसकी पत्नी ने मारपीट कर हत्या की। परिजनों का यह भी कहना है कि यदि वे समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो शव को ठिकाने लगाया जा सकता था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- अनिल कुमार, जांच अधिकारी जुलाना।