फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बरवाला ब्रांच नहर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव उझाना में रविवार दोपहर बरवाला ब्रांच नहर पर पानी पीने गया एक युवक फिसलकर नहर में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। देर शाम तक पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही थी ताकि आगे की कार्रवाई और बयान दर्ज किए जा सकें।
जानकारी के अनुसार, नूंह जिले की तावडू तहसील के गांव गुनावत निवासी 25 वर्षीय आलिम तूड़ी ढोने का काम करता था। रविवार को वह करीब साढ़े तीन बजे उझाना पुल के पास नहर पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह पानी पीने के लिए नहर के किनारे गया था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

घटना को देखते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद उसे नहर से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें