भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रदर्शन करते युवा। संवाद।
- फोटो : Jind
सफीदों। क्षेत्र के युवाओं ने लंबित भर्तियों को शुरू करने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत युवाओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम सत्यवान मान की अनुपस्थिति में उनके सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सीमा कुंडू ने कहा कि हरियाणा पुलिस की भर्ती 2018-19 में निकली थी। कोरोना के कारण भर्ती प्रभावित हुई, लेकिन अभी तक इस भर्ती को पूरा नहीं किया गया। सीटेट का पेपर भी दो वर्षों से नहीं हो रहा है। ग्राम सचिव व कैनाल पटवारी की भर्ती 2018-19 में घोषित हुई थी, अब तक नहीं हुई है। पेपर लीक व पेपर में अनुचित साधनों के प्रयोग पर सरकार की लगाम सराहनीय है, परंतु भर्ती बहुत लंबे समय से नहीं हो पाना प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह विभिन्न विभागों में लंबित पड़ी भर्ती प्रक्रिया को तत्काल शुरू करें ताकि युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकें।