फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कारखाना में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 13 Mar 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। कारखाना गांव में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान साहिल (21) के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मामले में परिजनों ने साहिल की पत्नी और उसके परिजनों पर परेशान करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने साहिल की पत्नी सुषमा, ससुर विजय, विजय के भाई अशोक, सोमी, सोमी की पत्नी अनीता, साला रजत और अमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कारखाना निवासी वजीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे साहिल की शादी दो फरवरी 2023 को रोहतक के पाड़ा मोहल्ला में हुई थी। शादी के बाद से दोनों में झगड़ा शुरू हो गया था। शादी के चार महीने बाद ही साहिल की पत्नी सुषमा उसे छोड़कर मायके चली गई थी। तभी से बहू और उसके परिवार वाले बेटे को परेशान करते थे। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने कहा कि मृतक की पत्नी सुषमा, ससुर विजय, साले रजत, अमन व विजय के भाई अशोक, सोमी तथा सोमी की पत्नी के अनीता के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें