फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेल में 40 ग्राम सुल्फा, 2 मोबाइल फोन और चार्जर फेंकते युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुलिस ने जिला जेल के अंदर सुल्फा, दो मोबाइल फोन और चार्जर फेंकते हुए एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने जेल के अंदर से 40 ग्राम सुल्फा, दो मोबाइल फोन और चार्ज बरामद कर लिए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी रायचंदवाला हाल आबाद शिवपुरी काॅलोनी निवासी अमन सहित कैदी, बंदी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला जेल के अंदर एक व्यक्ति कुछ सामान फेंक रहा था, जिसको ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने देख लिया। इस पर पुलिस ने तुरंत व्यक्ति को काबू कर लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रायचंदवाला हाल आबाद शिवपुरी कालोनी निवासी अमन बताया। जेल के अंदर से पुलिस ने फेंका गया सामान ढूंढा, वहां पर पुलिस कर्मचारियों को एक पैकेट मिला, जिससे खोलकर देखा तो उसमें 40 ग्राम सुल्फा, दो मोबाइल फोन तथा चार्जर बरामद हुए। फिर उसे जेल के उच्चाधिकारियों के पास ले जाया गया, जहां उसने पूछताछ में बताया कि राजपुरा भैण निवासी विनय जो कि कैद काट रहा है। इसके अलावा सोनीपत जिला के गांव जागसी निवासी बंदी रवि के लिए यह सामान हांसी हाल आबाद शिवपुरी कालोनी निवासी कुलदीप ने भिजवाए थे। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें