जींद। 140 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने अनाजमंडी के गेट के सामने से एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान बिशनपुरा गांव निवासी रोहित उर्फ सोनू के रुप में हुई। सदर थाना पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए रोहतक रोड नाका पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि नई अनाजमंडी के सामने गांव बिशनुपर निवासी रोहित उर्फ सोनू नई अनाज मंडी में अपनी दुकान के सामने खड़ा होकर नशीला पदार्थ बेचता है। इस समय वह दुकान के सामने ही खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।