उचाना। ढाबे से बैटरी, इन्वर्टर व अन्य सामान चोरी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खरकपूनिया निवासी मन्नु ने कहा कि उसने गांव काकड़ौद में हैचरी के पास ढाबा किया हुआ है। 24 जनवरी की रात को अज्ञात चोर उसके ढाबे का ताला तोड़कर ढाबे से दो बैटरी, इन्वर्टर, गैस सिलिंडर, रसोई के बर्तन चोरी करके ले गए। अगली सुबह आकर देखा तो ढाबे का ताला टूटा हुआ था। पुलिस ने ढाबा मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।