03जेएनडी07: जुलाना की आईटीआई में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रवक्ता सज्जन कुमार। संवाद
- फोटो : Samvad
जुलाना। आईटीआई में बुधवार को पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ छात्रों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।
एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार ने कहा कि छात्र युवा अवस्था में ही अपना लक्ष्य चुनते हैं। उनको चाहिए कि वह नशे से दूर रहकर एक सच्चा नागरिक बनने के लिए मेहनत करें। युवाओं का दायित्व बनता है कि वह अपने आसपास नशा कर रहे लोगों को रोकें और स्वयं भी नशे से दूर रहें। नशे से दूर रहकर ही देश को उन्नति और विकास के मार्ग पर ले जाया जा सकता है। इस अवसर पर आरोग्यम अस्पताल के संचालक डाॅ. योगेश नांदल, नरेश ढांडा, जयभगवान, सोनिया, रामरति मौजूद रहे।
03जेएनडी07: जुलाना की आईटीआई में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रवक्ता सज्जन कुमार। संवाद- फोटो : Samvad