फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाजसेवा का कार्य करने पर मिला सम्मान

Thu, 04 Apr 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी05: लायंस क्लब की रीजन कांफ्रेस में सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
उचाना। लायंस इंटरनेशनल क्लब की रीजन कॉन्फ्रेंस एमजीएफ वीरेंद्र प्रधान, लायंस शर्मिला चहार की अध्यक्षता में हुई। इसमें वीरेंद्र प्रधान के रीजन में आने वाले क्लबों के सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जींद सिटी, जींद, उचाना, नरवाना, बरवाल रॉयल, बरवाला, उकलाना, अग्रोहा, कुल्हा, टोहाना क्लब के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। सभी क्लब पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि लायंस क्लब के पदाधिकारी प्रोजेक्ट बनाकर समाजसेवा के काम करते हैं। रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण, जल बचाने के लिए संदेश, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए जागरूक करने का काम करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों को भी सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

समाज सेवा से बड़ा कुछ नहीं

वीरेंद्र करसिंधु ने कहा कि समाजसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। जितना हो सके उतनी करनी चाहिए। जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। लायंस क्लब समाजसेवा में अग्रणी है। विदेश में भी क्लब की शाखाएं हैं, जो वहां पर निरंतर काम कर रही हैं। समाजसेवा का माध्यम लायंस क्लब है। इस अवसर पर अशोक मनचंदा डायरेक्टर गर्वनर, सुधा कामरा, विशाल बढेरा, कमल सरदाना, बलिंद्र सिंह, पुनीत बंसल, विपिन, दीपक राजीव, रामदत्त शर्मा, वीरेंद्र करसिंधु, जोगिंद्र श्योकंद, अमित कापड़ो, संदीप चौधरी, रमेश गर्ग, वेदप्रकाश, आत्मप्रकाश मौजूद रहे।

03जेएनडी05: लायंस क्लब की रीजन कांफ्रेस में सम्मानित करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें