फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आपसी कहासुनी के चलते युवक पर ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड पर वीरवार शाम आपसी कहासुनी में युवक ने ईंट से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिविल लाइन थाना किनाना निवासी रविंद्र उर्फ कुंडू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इंप्लाइज कॉलोनी निवासी प्रदीप शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त शाम को उसकी मौसी का लड़का सफीदों रोड निवासी अनिल, विजय नगर निवासी जितेंद्र, इंप्लाइज कॉलोनी निवासी सुंदर, किनाना निवासी रविंद्र उर्फ कुंडू गोहाना रोड स्थित शराब ठेका के पास खाली पड़ी जमीन में बैठे हुए थे। इस दौरान अनिल और रविंद्र उर्फ कुं डू की आपस में कहासुनी हो गई। उसको पता चलने पर वह भी मौके पर पहुंच गया।
इस दौरान रविंद्र ने अनिल के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रविंद्र जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। अनिल को नागरिक अस्पताल ले जा जाया गया। जांच अधिकारी राममेहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रविंद्र उर्फ कुंडू के खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें