जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मंगलवार को शामलो कलां निवासी राकेश को दो देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। मंगलवार शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक युवक अनूपगढ़ फ्लाईओवर के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर 12 बोर के दो देसी पिस्तौल बरामद हुई। संवाद