फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रधाना गांव में कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
13जेएनडी06: महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों की शिक्षा और एचपीवी वैक्सीनेशन करवाने क - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत रधाना गांव में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों की शिक्षा और एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता जितेंद्र सैनी और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ममता शर्मा ने कहा कि गिरता लिंगानुपात समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस समस्या के समाधान के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।
ममता शर्मा ने एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है। वहीं जितेंद्र सैनी ने कहा कि लिंग जांच करवाना कानूनन अपराध है और दोषी पाए जाने पर सजा व जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें