03जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टॉफ ने दो अवैध हथियार के साथ एक आरोपी अहिरका निवासी निशांत उर्फ हर्ष काबू गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
सीआईए स्टॉफ की टीम वीरवार शाम को अमरहेड़ी गांव के पास मौजूद थी। सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ नरवाना बाईपास से गांव अमरहेड़ी की तरफ जाने वाली सड़क पर खड़ा है। उसने स्लेटी रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पहना है।
सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बताए हुलिया अनुसार एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। पुलिस ने तुरंत युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 30 बोर और 315 बोर के दो देसी पिस्तौल बरामद हुए। उनको खोलकर चेक किया तो तीन कारतूस लोड मिले।