फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन पिस्तौल और 18 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
18जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने उचाना के बड़ौदा बाईपास पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि उचाना के बड़ौदा बाईपास पर एक युवक अवैध पिस्तौल लिए खड़ा है जो कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवक की पहचान पालवा हाल आबाद 40 फूटा रोड उचाना कलां निवासी पवन उर्फ पौनी के रूप में हुई। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पवन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें