फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: .32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ने .32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भुरायण गांव निवासी मनीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम बस अड्डा जामनी चौक पर मौजूद थी। इस दौरान मुख्य सिपाही प्रवीण को सूचना मिली कि भुरायण गांव निवासी मनीष उर्फ मोनू भुरायण गांव के नजदीक रजवाहे के पुल पर अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .32 बोर की पिस्तोल और एक कारतूस मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें