फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं में नमी के नाम पर आढ़तियों को कर रहे परेशान : वीरेंद्र

Tue, 16 Apr 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी32: एफसीआई के पीजी पहुंचे आम आदमी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान। सं
विज्ञापन
उचाना। पूर्व मंडी प्रधान एवं आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि पालवां गांव से करसिंधु जाते समय गांव से पहले जो एफसीआई का पीजी गोदाम है, वहां पर आढ़तियों को गेहूं में काला दाना, नमी के नाम परेशान किया जा रहा है। जो मंडी से गाड़ी लोडिंग होकर गोदाम में जाती है उनको अनलोडिंग नहीं करवाया जाता है। इसको लेकर गोदाम के इंचार्ज से मिलने गए तो संतोषजनक जवाब देने के बजाय दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि इस तरह ही गाड़ियों को रिजेक्ट किया जाएगा। इससे साफ है कि एफसीआई के यहां कार्यरत अधिकारी मनमानी करते हुए आढ़तियों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि जब गाड़ी में जो गेहूं है उसको रिजेक्ट करने का कारण पूछा था तो पहले बताया गया कि काला दाना है। गेहूं में किसी तरह का काला दाना नहीं मिला तो कहा गया कि गेहूं में नमी है, जबकि नमी 10 प्रतिशत तक मिली। यहां पर कार्यरत एफसीआई अधिकारी आढ़तियों की बात तक सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे ही रवैया रहा तो आढ़ती मिलकर खरीद एजेंसियों से मांग करेंगे कि वो अपने खुद के गोदामों में खरीदी गई गेहूं लगवाए। आढ़तियों को इस तरह से परेशान किया गया तो आढ़तियों के साथ मिलकर प्रदर्शन एफसीआई गोदाम के बाहर करने को मजबूर होंगे। एफसीआई क्वालिटी इंचार्ज विश्वनाथ ने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। उच्चाधिकारियों से आप इसको लेकर बातचीत करें।

15जेएनडी32: एफसीआई के पीजी पहुंचे आम आदमी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें