फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
16जेएनडी01: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी अ​भिमन्यु उर्फ मोनू। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
जींद। अवैध हथियार रखने के आरोप में रेलवे कॉलोनी नरवाना निवासी अभिमन्यु उर्फ मोनू निवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए इंचार्ज निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेश कुमार की टीम दबलैन रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि एक युवक सुंदरपुरा रोड स्थित रजवाहा पुल के पास अवैध हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें