नरवाना/जींद। सदर थाना नरवाना पुलिस ने धरोदी गांव के बस अड्डे से एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम कर्मगढ़ गांव के पास थी। इस दौरान सूचना मिली कि धरोदी गांव के बस अड्डे के पास एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पिस्तौल मिला। आरोपी की पहचान गांव घसो कलां निवासी संजीत के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। संवदा