फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी स्कूल बसों की नियमित जांच करने की मांग

Sat, 13 Apr 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी20: निजी स्कूल बसों की रूटिन चैंकिग को लेकर नगूरां चौंकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते सरपंच
विज्ञापन
अलेवा। कनीना बस हादसे के बाद निजी स्कूल बसों की रूटीन जांच के लिए नगूरां पंचायत ने शुक्रवार को नगूरां चौरी प्रभारी नफे सिंह को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

नगूरां सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप खटकड़ ने चौकी प्रभारी नफे सिंह से कहा कि कनीना बस हादसा बहुत दर्दनाक था। स्कूल संचालक लालचवश ऐसे लोगों को कम वेतन में बस चालक रख लेते हैं, जिनको अनुभव नहीं होता है। यहीं नहीं स्कूल संचालक बसों में निर्धारित सीटों से अधिक बच्चों को बैठाते हैं। इससे बच्चों की जान जोखिम में होती है। स्कूल संचालक जिला परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से सांठगांठ करके कंडम बसों को पास करवा लेते हैं। यही बस आगे चलकर एक दिन हादसे का कारण बनती है। कई स्कूल संचालक तो जिला परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलीभगत कर नई बसों की आड़ में फील्ड में कंडम बसें चला रहे हैं। यह नहीं कि मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को पता न हो, बल्कि यह सब सांठगांठ से होता है। नगूरां पंचायत ने मामले को लेकर नगूरां पुलिस से अपने अधीन होने वाले निजी स्कूल बसों की नियमित जांच करने की मांग की।
विज्ञापन


यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी नफे सिंह ने बताया कि नगूरां पंचायत ने निजी स्कूल बसों की नियमित जांच के लिए ज्ञापन सौंपा है। इसको लेकर शनिवार से यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। नियमों पर खरा नहीं उतरने वाली बसों के चालान किए जाएंगे। इसके लिए आज से ही पुलिस राइडर को सचेत कर दिया गया है।

12जेएनडी20: निजी स्कूल बसों की रूटिन चैंकिग को लेकर नगूरां चौंकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें