सफीदों। सीआईए स्टाफ की टीम नेे धर्मगढ़ गांव निवासी संदीप को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए की टीम रविवार को खेड़ा खेमावती बस अड्डे पर मौजूद थी। इस दौरान उसे सूचना मिली कि गांव धर्मगढ़ का संदीप अवैध पिस्तौल लेकर धर्मगढ़ से खेड़ा खेमावती की तरफ आ रहा है। टीम ने शक की आधार एक युवक को रोककर पूछा तो उसने अपना नाम धर्मगढ़ गांव निवासी संदीप बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर की देसी पिस्तौल मिली। पिस्तौल की जांच करने पर उसमें से एक कारतूस भी मिला। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी को नामजद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद