फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में अवैध ​पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत थाना शहर जींद ने अवैध पिस्तौल रखने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम 14 नवंबर को पुराना सफीदों गेट के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक लोवर और काली टी–शर्ट पहने गली में खड़ा है। इसके पास अवैध पिस्तौल है। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। इसे घेराबंदी कर काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नगूरां निवासी सन्नी के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 315 बोर का अवैध पिस्तौल और एक कारतूस किराये वाले कमरे के पास टावर के नीचे छुपा रखा है। आरोपी की निशानदेही पर पिस्तौल और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें