फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने ईक्कस गांव से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल और एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ईक्कस निवासी सुमित के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सीआईए स्टाफ को वीरवार शाम को सूचना मिली थी कि ईक्कस बाईपास के पास एक युवक अवैध पिस्तोल लिए खड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जिसे देखकर एक युवक भागने की कोशिश करने लगा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल मिला, जिसे खोलकर देखा तो एक कारतूस लोड मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान ईक्कस निवासी सुमित के तौर पर बताई। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें