जींद। काब्रछा एपी लाइन से अज्ञात लोग तार चोरी कर ले गए। तार की कीमत 96 हजार रुपये है। सदर थाना नरवाना ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। बिजली निगम नरवाना के एसडीओ महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों काब्रछा एपी लाइन से अज्ञात लोगों ने तार चोरी कर लिया। तार की कीमत 96 हजार रुपये है। जांच अधिकारी एसआई राजेश कु मार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद