फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने पंजाब के एक युवक को 11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संगरूर जिला के गांव दिड़बा निवासी अमर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नरवाना में एक महिला से यह नशीला पदार्थ लाया था। थाना शहर नरवाना पुलिस ने आरोपी युवक और नशा बेचने वाली चमेला कॉलोनी निवासी महिला सुदेश के खिलाफ नशा निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए पुलिस की टीम शनिवार देर शाम गश्त पर थी तो उसे सूचना मिली कि पंजाब के संगरूर जिला के गांव दिड़बा निवासी अमर नामक युवक हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। वह नशीले पदार्थ की सप्लाई के लिए बड़नपुर टी-प्वाइंट पर बाइक पर आया हुआ है। पुलिस तुरंत वहां पहुंची। युवक ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। बाद में उचाना नायब तहसीलदार सुरेश कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें