17जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : कार्यशाला के दौरान शपथ लेते अधिकारी व अन्य।
जींद। एवीटी स्टॉफ ने कोर्ट नरवाना के सामने 12 बोर की दोनाली बंदूक सहित भगत सिंह कॉलोनी निवासी कुलबीर उर्फ सूखा को गिरफ्तार किया है।
इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर ने बताया कि टीम गश्त के दौरान हरियल चौक नरवाना क्षेत्र में मौजूद थी। सूचना मिली कि कोर्ट परिसर के सामने मार्केट में एक युवक पिट्ठू बैग में अवैध हथियार लिए बैठा है। इस पर पुलिस को देख युवक भागने लगा। काबू कर लिया गया। बैग से दोनाली बंदूक मिला। शहर थाना नरवाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद