17जेएनडी14: कुलपति डॉ. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एटीएम बंद किए जाने के निर्णय पर एनएसयूआई ने रोष व्यक्त किया है। अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि विश्वविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राएं हैं। ऐसे में एटीएम जैसी सुविधा को बंद करना छात्र विरोधी कदम है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं जिनके लिए परिसर में एटीएम की सुविधा आवश्यक है। एटीएम बंद होने से विद्यार्थियों को आर्थिक लेन-देन के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं।
एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है एटीएम को दोबारा संचालित किया जाए। यदि समाधान नहीं किया गया तो संगठन छात्र हितों की रक्षा के लिए आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान मंजीत खोखरी, रविंद्र, सचिन, सुखविंदर और आशीष मौजूद रहे।