फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 26.5 किलो पटाखे के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में पटाखों की बिक्री बैन होने के बाद भी लगातार पटाखे पकड़े जा रहे हैं। इस पर पुलिस भी पुरी तरह से अलर्ट है। पुलिस ने सफीदों में खानपुर मोड के पास 26.5 किलोग्राम पटाखे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि दुकानदार प्रमोद अवैध रूप से बम पटाखे बेचने का काम कर रहा है। उसके पास काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री है। सूचना पर पुलिस को गोशाला रोड पर एक युवक आता दिखाई दिया, जो अपने हाथ में सफेद कट्टा लिए हुए था। वह पुलिस को देखते ही वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने पकड़कर पूछताछ की तो युवक की पहचान वार्ड नंबर एक निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई। कट्टे में भरे बम व पटाखों का वजन किया तो 26.5 किलोग्राम हुआ। आरोपी पटाखों के संबंध में कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें