उचाना। पुलिस ने 14 बोतल देसी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि बड़ौदा गांव की तरफ से प्लास्टिक का कट्टा लेकर पैदल जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से देसी शराब से भरी 14 बोतलें मिलीं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुदकैन कलां निवासी मोनू बताया। एसआई विनय कुमार ने कहा कि युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद