23जेएनडी30 : आग से जली रोहताश की गाड़ी। संवाद
नरवाना। घसो गांव के पास रविवार रात 2 बजे अचानक चलती कार में आग लग गई। चालक तुरंत ब्रेक लगाकर नीचे उतर गया। थोड़ी ही देर में कार धू-धू कर जल गई। चालक ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
हिसार जिले के गांव खरकपूनिया निवासी रोहताश ने बताया कि वह नरवाना के पास खरल गांव में अपनी ससुराल गया हुआ था। रात में जब वह लौट रहा था तो नरवाना-जींद हाईवे पर घसो गांव के पास अचानक उनकी गाड़ी से धुआं उठने लगा। उसने तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी की खिड़की को खोल दिया और गाड़ी रोककर नीचे उतर गया। इसके बाद आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। रोहताश ने बताया कि उसके पास स्कोडा गाड़ी है। इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत भी नहीं थी, लेकिन अचानक से आग लग गई। वह इसमें बाल-बाल बच गया।
23जेएनडी30 : आग से जली रोहताश की गाड़ी। संवाद