टोहाना। शहर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट में आरोपी राजनगर निवासी यतिन उर्फ धोनी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 30 जून को थाना सिविल लाइन जींद निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी 23 जून को काम के सिलसिले में टोहाना आई थी। यहां उसकी मुलाकात आरोपी यतिन से हुई। आरोप है कि यतिन उसको बहला-फुसलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गया और 23 से 25 जून तक अपने साथ रखा। इसके बाद 29 जून को भी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद