जींद। शहर थाना पुलिस ने बहन के अपहरण के मामले में मध्य प्रदेश से आर्यन गुप्ता नामक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ जींद में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। युवक पर उसकी बहन को उसकी ससुराल से अपहरण करके ले जाने का आरोप था। मध्य प्रदेश की एक लड़की ने शहर के सुभाष नगर निवासी एक युवक से अप्रैल में शादी हुई थी। शादी के दो माह बाद जून में आर्यन गुप्ता अपनी बहन को अपने साथ ले गया था। उसके बाद से लड़की और आर्यन गुप्ता का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। वहां लड़की तो नहीं मिली लेकिन आर्यन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद