फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से सोने के गहने चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर निवासी स्वर्णकार की दुकान से 450 ग्राम सोने के जेवरात चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्वर्णकार की शिकायत पर छह फरवरी को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

स्वर्णकार विजय कुमार ने छह फरवरी को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शहर के मेन बाजार में आभूषणों की दुकान है। तीन फरवरी को उसकी दुकान से 450 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए। यह सभी जेवरात एक डिब्बे में बंद करके रखे थे। इनमें सोने की पांच चेन, दो सेट कंगन, दो कड़े थे। जेवरात चोरी होने का आरोप दखनिया मोहल्ला निवासी अभिषेक पर लगाया गया था। उन्होंने बताया था कि तीन फरवरी को अभिषेक उसकी दुकान में आया था। वह बार-बार दुकान में सामान के साथ छेड़खानी कर रहा था। जब उनका ध्यान किसी काम में हुआ तो उसी समय अभिषेक डिब्बे में रखे जेवरात को चुरा ले गया। पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत पर अभिषेक के खिलाफ जेवरात चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें