फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और किशोर की मौत

Fri, 24 May 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
घटनास्थल पर टूटी पड़ी बाइक। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर गांव कर्मगढ़ जाने वाले रास्ते पर स्थित धरौदी रेलवे फाटक के बंद होने के बावजूद पटरी पार कर रहे एक बाइक पर सवार युवक और किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे एक ने मौके पर और दूसरे ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गांव लोहचब निवासी अमन (18) और पंजाब के संगरूर जिले के नांगल निवासी मनप्रीत (17) के रूप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रेलवे पुलिस ने 279-304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है, क्योंकि दोनों ने नियमों का उल्लंघन कर रेलवे फाटक पार करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम गांव लोहचब निवासी अमन और पंजाब के संगरूर जिले के नांगल निवासी मनप्रीत बाइक पर सवार होकर नरवाना में अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। ट्रेन आने का समय होने की वजह से धरौदी रेलवे फाटक बंद था। फाटक बंद होने के बाद भी दोनों रेलवे लाइन को क्रॉस करने लगे तो एक ट्रेन नरवाना से टोहाना की तरफ जा रही थी और दूसरी तरफ से 22942 इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन आ रही थी। दोनों एक ट्रेन को निकलते हुए देख लिया, लेकिन दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन नहीं देख पाए। ऐसे में वे लाइन क्रॉस करने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन उनकी बाइक को काफी दूर तक घसीटती हुई लेकर गई। आसपास के लोगों दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने अमन को मृतक घोषित कर दिया, जबकि मनप्रीत को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसने वहां पर दम तोड़ दिया। दोनों मजदूरी करते थे।

फाटक बंद होने के बावजूद दोनों ने बाइक क्रॉस करने का प्रयास किया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। जीआरपी ने इस मामले में 279-304 ए के तहत मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। -चरण सिंह, इंचार्ज, जीआरपी चौकी, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर टूटी पड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें