30जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में गेहूं चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सदर थाना पुलिस नरवाना ने गेहूं चोरी मामले में आरोपी नवीन उर्फ मीनू वासी गांव गुलाडी जिला संगरूर (पंजाब) को गिरफ्तार किया है।
धरौदी निवासी प्रदीप ने एफआईआर में बताया था कि 30 मई को उसकी बैठक में रखे गेहूं के कुछ कट्टे चोरी हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी नवीन उर्फ मीनू वासी को गिरफ्तार कर लिया। उससे गेहूं के कट्टे बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। संवाद