फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों की पुरानी अनाज मंडी के पास सोमवार सुबह तंबाकू की दुकान के ऊपर बने कमरे में वार्ड-3 निवासी 18 वर्षीय राहुल का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। राहुल पुरानी अनाज मंडी के गेट पर स्थित एक तंबाकू की दुकान पर काम करता था। वह रात को दुकान के ऊपर बने कमरे में ही सो जाता था। सोमवार सुबह जब मालिक दुकान पर आया तो वहां कोई हलचल नहीं दिखी। उसने दुकान के ऊपर जाकर देखा तो राहुल का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें